फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: यातायात नियमों की अवहेलना पर पांच महीने में 371 चालान काटे

Thu, 25 Sep 2025 04:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। पांच महीनों में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की अगुवाई में विभिन्न टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में नाका लगाकर करीब 371 चालान कर करीब साढ़े छह लाख जुर्माना किया।
विज्ञापन

इनमें से करीब 200 वाहन चालकों ने जुर्माना भर दिया है। लगभग 171 वाहन चालकों के मामले लंबित हैं। परिवहन विभाग ने जुर्माना नहीं भरने वाले वाहन चालकों को जल्द से जल्द जुर्माना भरने के निर्देश दिए हैं।

परिवहन विभाग की ओर से समय-समय पर सड़क सुरक्षा पर विशेष अभियान चलाए जाते हैं। इन अभियानों में यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान किए जाते हैं। वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारियां दी जाती हैं। अप्रैल से 15 सितंबर तक टीम ने वाहनों की जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान पाया गया है कि कई गाड़ियों के फिटनेस और प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं थे। कई वाहन चालकों के पास लाइसेंस नहीं थे। कई वाहन चालकों ने सीट बेल्ट भी नहीं पहनी थी। इसके अलावा अन्य यातायात नियमों की अवहेलना पाई गई।

ब्लैकलिस्ट होने पर आती हैं ये दिक्कतें

जुर्माना जमा नहीं करने पर वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाता है। इससे वाहनों का फिटनेस, परमिट, रिन्यू, आरसी रिन्यू आदि का काम होना बंद हो जाता है। वाहन चालक गाड़ी को बेच भी नहीं सकते हैं। जुर्माना भरकर ही गाड़ी को ब्लैकलिस्ट होने से बचाया जा सकता है।



कोट

जुर्माना नहीं भरने वाले वाहनों को ब्लैकलिस्ट किया जाता है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर पांच महीने में 371 चालान कर साढ़े छह लाख जुर्माना किया गया है। लगभग 200 वाहन चालकों ने जुर्माना भर दिया है।
विज्ञापन

-अंकुश शर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें