फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 333 मेधावी विद्यार्थियों को मिले मोबाइल टैबलेट

Wed, 27 Dec 2023 07:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
कन्या स्कूल हमीरपुर में मेधावियों को टैबलेट प्रदान करते सुनील शर्मा बिट्टू। संवद
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में मंगलवार को शिक्षा खंड हमीरपुर के मेधावी विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह हुआ। इसमें मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मोबाइल टैबलेट वितरित किए।
विज्ञापन

सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि हमीरपुर खंड के 333 बच्चों को श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत टैबलेट दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश की शैक्षणिक व्यवस्था में बड़े परिवर्तन कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि अगर शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर उनके जेहन में कोई नया आइडिया या सुझाव हो तो जरूर साझा करें। प्रदेश सरकार उस नए आइडिया एवं सुझाव को क्रियान्वित करेगी।
विद्यार्थियों को कंप्यूटर, मोबाइल, अन्य डिजिटल उपकरणों और सोशल मीडिया के अत्यधिक प्रयोग से बचने की सलाह देते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि शिक्षा की दृष्टि से इन माध्यमों का सदुपयोग किया जाना चाहिए। बच्चों के अभिभावकों को भी इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक अनिल कुमार कौशल, विभाग के अन्य अधिकारी, कांग्रेस के पदाधिकारी, नगर परिषद के पार्षद और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें