संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। आईटीआई रैल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विभिन्न ट्रेड में करीब 324 सीटें भरी जानी हैं। अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 मई से शुरू हो रही है।
अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी देना सुनिश्चित किया गया है, जो कि पूरे प्रशिक्षण के दौरान उपलब्ध हो। तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से राज्य की राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों आईटीआई में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश हेतु शैडयूल जारी कर दिया है।
वहीं, प्रथम चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 मई से 16 जून तक होंगे। आईटीआई रैल में करीब 12 ट्रेड हैं, जिसमें लगभग 324 सीटें भरी जाएंगी।