हमीरपुर। जिलाभर के स्कूलों में वीरवार को पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत पॉलिथीन इकट्ठा किया गया। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं की ओर से जागरूकता रैली भी निकाली गई। अभियान के दौरान बच्चों ने स्कूल परिसर सहित आसपास से प्लास्टिक इकट्ठा किया। इसमें राजकीय उच्च विद्यालय कोटला कल्लर में पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान बच्चों ने रैली निकाल कर लोगों को पॉलिथीन हटाने के लिए जागरूक किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भड़ोली कुटियारा में एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवियों ने पॉलिथीन एकत्रित करके लोगों को पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के प्रति जागरूक किया। इसके साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं टिक्कर, रावमापा सेरा और हमीरपुर के साथ राउपा पटनौण स्कूल के छात्रों ने भी प्लास्टिक एकत्रित किया। अभियान के तहत बलडूहक स्कूल के छात्र और अध्यापकों ने भी जागरूकता रैली निकाली।