बड़सर (हमीरपुर)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा की ओर से राजकीय मिडल स्कूल बाहल ठाकरू में छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 10 दिवसीय इस शिविर में बड़सर से गृह रक्षक कुशल शर्मा छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन 2 घंटे आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसमें भूकंप, बाढ़ आदि आपातकालीन घटनाओं में बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही छात्राओं को आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। स्कूल के विद्यार्थी साक्षी, अनामिका, अदिति, विकास, अंशुल, अंकुश, राजकुमार, रोहित, सौरभ तथा अभिषेक सहित अन्य छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण ले रहे हैं। मुख्य अध्यापक किरण शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण से विद्यार्थियों खासकर छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीक का ज्ञान मिल रहा है। इस अवसर पर स्कूल शिक्षक राजेश कुमार और प्रमिला देवी आदि उपस्थित रहे।