फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री विरेंद्र कंवर फहराएंगे ध्वज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के खेल मैदान में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। समारोह में प्रदेश के ग्रामीण विकास पंचायती राज, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेने के बाद जिलावासियों के नाम अपना संदेश देंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुरुष तथा महिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड तथा स्कूली बच्चों की ओर से भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत किया जाएगा। समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों की ओर से देशभक्ति से ओत प्रोत गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जिला प्रशासन ने जिले में समस्त विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों के अतिरिक्त समस्त जिलावासियों से इस समारोह में उपस्थित होने का आग्रह किया है। वहीं, गणतंत्र दिवस समारोह उपमंडल स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे। जिसमें संबंधित एसडीएम राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें