फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स खुलने से मिलेंगी उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बिलासपुर में एम्स का भूमि पूजन और निर्माण कार्य के लिए दो वर्ष का लक्ष्य निर्धारित करने के लिए हमीरपुर जिला भाजपा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सांसद अनुराग ठाकुर का आभार प्रकट किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर, महामंत्री राकेश ठाकुर, मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष आदर्श कांत, कमलनयन और राजकुमार वर्मा ने कहा कि बिलासपुर में एम्स खुलने से लोगों को प्रदेश में ही उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। जिसके लिए पहले प्रदेश के लोगों को दिल्ली का रुख करना पड़ता था।
विज्ञापन

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के कार्यकाल में सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट स्वीकृत करवाए हैं। हालांकि, कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सरकार ने इन प्रोजेक्टों को धरातल पर लागू होने में अनेकों अड़ंगे लगाए रखे लेकिन, जब से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर निरंतर विकास का पहिया पूरे प्रदेश में आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें