फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्रा की टीम ने अपनी पहली पारी में 173 रन बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नादौन के अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को हिमाचल और आंध्र की टीम में रणजी मैच शुरू हुआ। मेजबान हिमाचल की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। रोमांचक खेल में आंध्र की टीम ने अपनी पहली पारी में 54.3 ओवरों में 173 रन बनाए।
विज्ञापन

बल्लेबाजी करते हुए ज्योतिसाईं कृष्णा ने 74 रन, मनीश ने 32 और सीआर घनेश्वर ने 19 रन बनाए। हिमाचल की ओर से गेंदबाजी करते हुए पीपी जसवाल ने 5 विकेट, अर्पित गुलेरिया ने 2, आरआर धवन ने 2 तथा एमजे डागर ने 1 विकेट हासिल की। हिमाचल ने शुक्रवार को अपनी पहली पारी में खेलते हुए 21 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 51 रन बनाए। हिमाचल की ओर से बल्लेबाजी करते हुए पीएस चोपड़ा 32 नाबाद तथा पीएम ठाकुर 10 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। आंध्रा की ओर से गेंदबाजी करते हुए अयप्पा ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें