हमीरपुर।
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की मांग पर जिला प्रशासन ने छह मार्च को होने वाली जिला की संयुक्त समन्वय समिति की बैठक को रद्द कर दिया है। बैठक की अगली तिथि प्रशासन बाद में तय करेगा। अमर उजाला ने भी 25 फरवरी को रद्द की जाए समन्वय समिति की बैठक : संघ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बैठक को स्थगित कर दिया है। इस संबंध में संघ ने इस मांग पत्र की प्रतियां मुख्य सचिव, प्रधान सचिव मुख्यमंत्री, प्रधान सचिव स्वास्थ्य आदि को भी भेजी थी।
संघ के जिला संयोजक सुमन बन्याल, प्रदीप गौतम, रमेश धीमान, राजकुमार, मीना चंदेल राकेश कुमार, रवि पठानिया, पवन गौतम, दीपक शर्मा, मनोज शर्मा, अनिल कुमार, राकेश कुमार, राकेश पठानिया और जगरूप सिंह ठाकुर का कहना है कि जब तक अधिकृत अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की ओर से खंड स्तर से प्रदेश स्तर तक नए चुनाव नहीं करवाए जाते तब तक किसी भी प्रकार की संयुक्त समन्वय समिति की बैठक नहीं की जाए। क्योंकि न ही प्रदेश सरकार ने ऐसी कोई अधिसूचना जारी की है कि सरकार किस महासंघ को सरकारी अधिकारियों से बैठक करने के लिए अधिकृत करती है। संघ की मांग पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बैठक को स्थगित कर दिया है। इस संबंध में सहायक आयुक्त अनुपम ठाकुर ने कहा कि अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की छह मार्च को होने वाली बैठक रद्द कर दी गई है।