फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंध के बाद भी शहर में खड़े हो रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंध के बाद भी शहर में खड़े हो रहे वाहन
विज्ञापन

दी हमीरपुर उपभोक्ता संगठन ने मनाया राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। दी हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने शनिवार को संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त हमीरपुर संदीप कदम ने की। उन्होंने कहा कि अधिकारों के साथ-साथ आम लोगों को अपने कर्तव्यों का भी निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग थोड़े से पैसे बचाने के चक्कर में बिल नहीं लेेते, वे अपने अधिकारों को खो देते हैं।
उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति के पास बिल हो तो वे खराब समान बेचे जाने पर उसकी उपभोक्ता अदालत तथा अन्य मंचों पर शिकायत कर सकता है। उपायुक्त हमीरपुर ने लोगों से किसी भी प्रकार की बिल अदायगी के लिए डिजिटल विधि अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर लोगों ने कहा कि गांधी चौक से लेकर भोटा चौक तक शहर में दिन के समय ट्रैफिक बंद होता है और वन वे की भी व्यवस्था है, लेकिन इसका सख्ती से पालन नहीं करवाया जा रहा है। कई वाहन चालक ट्रैफिक बंद होने से महज पांच या दस मिनट पहले शहर में वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे राहगीरों को चलने फिरने में परेशानी होती है। उपायुक्त संदीप कदम ने कहा कि संगठन द्वारा जो भी मामले उनके समक्ष उठाए गए हैं, वे उनके निवारण पर जोर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ग्रामीण स्तर पर तथा स्कूलों में कैंप लगाए जाएंगे। इस अवसर पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान, जिला सूचना अधिकारी विनोद गर्ग, प्रो. सौरभ सूद, संगठन के महासचिव मनोहर लाल कानूनगो, सदस्य पंकज भारतीय, केके खन्ना, जीसी शर्मा, बलदेव धीमान, डीसी शर्मा, मनसुख पठानिया, केएस गौतम, जसबीर कुमार, सुमन भारती शर्मा, पार्षद राजेश चौधरी, यु़द्धवीर पठानिया, एसके कौड़ा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें