फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 31 करोड़ के नगर निगम बजट को मंजूरी का इंतजार

Thu, 06 Aug 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम की ओर से शहरी विकास मंत्रालय को भेजे गए करीब 31 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट को एक माह बीतने के बाद भी मंजूरी नहीं मिल पाई है। बजट स्वीकृत होने के बाद शहर और नए वार्डों में विकास कार्यों को गति मिलने के साथ कर्मचारियों के वेतन और प्रशासनिक खर्चों के लिए भी राशि उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर की आवश्यकताओं और समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार कर मंत्रालय को भेजा था। इससे पहले भेजे गए बजट पर मंत्रालय ने आपत्तियां लगाकर संशोधन के लिए वापस भेजा था, जिसके बाद जून में संशोधित बजट दोबारा मंजूरी के लिए भेजा गया।
नगर निगम गठन को लगभग दो वर्ष होने वाले हैं, लेकिन अभी तक नए पार्षदों का चुनाव नहीं हो पाया है। ऐसे में विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का संचालन अधिकारियों के माध्यम से किया जा रहा है।
विज्ञापन

निगम गठन के बाद शहर में चार नए वार्ड शामिल हुए हैं, जिससे वार्डों की संख्या 11 से बढ़कर 15 हो गई है। अधिकारियों के अनुसार बजट को मंजूरी मिलने के बाद विकास परियोजनाओं और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को गति मिलेगी।


कोट :

नगर निगम ने एक माह पहले बजट को मंजूरी के लिए भेजा था, लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। इसमें 31 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया है। इसमें निगम की आय को मद्देनजर रखते हुए तय किया गया है। -राकेश कुमार शर्मा, आयुक्त नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें