फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर जिला में ट्राई-सीटी चंडीगढ़ से 11 बसों में पहुंचाए 277 लोगहमीरपुर जिला में ट्राई-सिटी चंडीगढ़ से 11 बसों में पहुंचाए 277 लोग

विज्ञापन
चंडीगढ़ से छात्रों को लेकर हमीरपुर पहुंचीं एचआरटीसी की बसें। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन/गारली/हमीरपुर। प्रदेश सरकार की ओर से ट्राई सिटी चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला आदि क्षेत्रों में रह रहे लोगों की घर वापसी के लिए रविवार को स्पेशल बसें चलाईं। जिला हमीरपुर की कुल 13 बसों में से 11 बसें 277 जिला वासियों को अपने घर लेकर आईं। जबकि शेष दो बसों में से एक बस जिला कांगड़ा चली गई और दूसरी ऊना तक ही आई। रविवार सुबह 6:00 बजे से हिमाचल भवन चंडीगढ़ से एचआरटीसी की बसों में आए यात्रियों की बड़सर के गलू और नादौन व धनेटा में चिकित्सीय जांच की गई। इस कारण इन सीमांत क्षेत्रों के प्रवेशद्वारों पर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। इनमें कुछ परिवार तो कुछ पढ़ाई व नौकरी पेशा करने वाले युवा शामिल हैं। मुख्य सड़कों तक तो निगम की बसें ही इन लोगों को पहुंचा गईं लेकिन जहां दो-तीन किलोमीटर तक लिंक रोड थे। वहां लोगों ने निजी वाहन या टैक्सियां बुलाकर घर की ओर रुख किया। घर पहुंचने के बाद यह सभी 277 लोग होम क्वारंटीन पर रहेंगे। जिन पर पंचायत प्रतिनिधि और पटवारी भी निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम हमीरपुर विवेक लखनपाल का कहना है कि जिला से कुल 13 बसें चंडीगढ़ हिमाचल भवन गई थीं। इनमें से 11 बसों में जिले के 277 लोग लाए गए हैं। जबकि, एक बस जिला कांगड़ा के लोगों को लेकर गई और एक बस सिर्फ ऊना तक ही आई है। उधर, उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार कोविड-19 महामारी के कारण बाहरी राज्यों से हमीरपुर जिला में लौट रहे लोगों की पूर्ण चिकित्सा जांच सुनिश्चित की जा रही है। इन्हें लेकर पहुंची बसों को अच्छी तरह से सैनिटाइज किया गया है और यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा गया है। संक्रमित क्षेत्रों से आने वाले सभी लोगों के नमूने लिए जा रहे हैं। उस बस में आए सभी लोगों को भी आगामी एक-दो दिनों तक बफर संगरोध सुविधा स्थल में ही रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बाहर से आए सभी लोगों को अपने मोबाइल पर आरोग्य सेतु ऐप अनिवार्य तौर पर डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें