फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला हमीरपुर पूरी तरह कोरोना मुक्त, ऑरेंज से ग्रीन जोन के लिए खुलीं राहें

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर रविवार को पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो गया है। यहां राधा स्वामी सत्संग ब्यास चैरिटेबल अस्पताल भोटा में स्थापित कोविड-19 केयर एवं आईसोलेशन सेंटर में भर्ती कोरोना संक्रमित आखिरी मरीज के दूसरे नमूने की रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। नमूने की रिपोर्ट निगेटिव आने पर संबंधित व्यक्ति को ऊना स्थित संस्थागत क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोविड-19 केयर सेंटर में पूर्व में कुल 6 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती थे। जिसमें 4 ऊना और 2 हमीरपुर के रहने वाले थे। ऊना से 11 अप्रैल को पहले कोरोना पॉजिटिव को हमीरपुर में भर्ती करवाया गया था। लेकिन, धीरे-धीरे सभी कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद और सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें क्वारंटीन सेंटर भेजने की प्रक्रिया जारी रही। अब हमीरपुर के कोविड-19 केयर सेंटर में कोरोना का कोई भी मरीज नहीं है। इस रिपोर्ट के आने के बाद हमीरपुर की जनता ने राहत की सांस ली है। साथ ही प्रथम पंक्ति के कोरोना वॉरियर्स के अलावा जिला प्रशासन के लिए भी यह राहत की बात है। वर्तमान में हमीरपुर ऑरेंज जोन में है, लेकिन अगर अगले कुछ दिनों तक यहां कोई कोरोना का मामला सामने नहीं आता है तो यह जिला ग्रीन जोन में शामिल हो सकता है। उधर, डॉ. राधा कृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने कहा कि हमीरपुर में भर्ती कोरोना के सभी छह मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें संस्थागत क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। वर्तमान में हमीरपुर में कोरोना का कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें