फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 लोगों ने किया रक्तदान, 60 का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
शहीद संजय कुमार की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांगू (हमीरपुर)। शहीद संजय कुमार के शहीदी दिवस पर बुधवार को उनके पैतृक गांव झरेड़ी तहसील नादौन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी स्मृति में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन हिम मित्र सर्व कल्याण संस्था कांगू के सौजन्य से ठाकुर रघुबीर सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त कर्नल विजय पटियाल ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक हमीरपुर आकृति शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं। इस दौरान गांव के लोगों ने शहीद के नाम पर बने गेट पर स्थापित प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद संजय कुमार की धर्मपत्नी नीलम कुमारी सहित उनके बेटे और बेेटी ने शहीद संजय कुमार की प्रतिमा को हार पहना कर श्रद्धांजलि देकर याद किया। इस मौके पर ग्रामीण लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य चेकअप भी किया गया। कार्यक्रम में शहीदों के परिवारों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसमें नीलम कुमारी पत्नी शहीद संजय कुमार राणा गांव झरेड़ी, पूनम कुमारी पत्नी शहीद अजय कुमार शर्मा गांव समजाल मांजरा, स्वर्णा देवी पत्नी शहीद दलजीत सिंह ठाकुर गांव मालग, शोभा देवी पत्नी शहीद शशि कुमार गांव गलोल, शकुंतला देवी माता शहीद राकेश शर्मा, रसील सिंह ठाकुर पिता शहीद रोहित ठाकुर गांव गलोड़ मुख्य रूप से रहे। कार्यक्रम में 27 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

शिविर में 60 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई।
इस मौके पर हिमाचल प्रदेश बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्षा बंदना योगी, शहीद संजय के भाई हंसराज, पूर्व मंडलाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य विनोद पठानिया, ग्राम पंचायत बढ़ेडा के प्रधान राजेश शर्मा सहित समस्त वार्ड सदस्य, डीएवी प्रधानाचार्य सुरेश कुमार, मालग पंचायत उपप्रधान अश्वनी कटोच मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें