फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यास नदी किनारे पर बनी सड़क की सुध नहीं ले रहा विभाग

विज्ञापन
पतन बाजार से अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क किनारे उगी झाडिय़ां। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में ब्यास नदी किनारे पत्तन बाजार से अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क के किनारे उगी झाड़ियों से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों में सन्नी, विकास, विशाल, बलदेव, सुनीता, अनीता, केशव, वेद प्रकाश का कहना है कि ब्यास नदी के किनारे पर बनी इस सड़क की विभाग देखभाल नहीं कर रहा है और यही कारण है कि लोगों को सुबह शाम घूमने-फिरने में परेशानी हो रही है। वहीं, बरसात के मौसम में सड़क के किनारे पर उगी बड़ी-बड़ी जहरीली झाड़ियों के कारण सांप समेत अन्य जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

दूसरी ओर सड़क किनारे लगाई गई स्ट्रीट लाईटें भी लंबे समय से बंद पड़ी हुई हैं, जिससे रात के समय हादसों का खतरा बना रहता है। शहर के बीच मात्र एक यही स्थल है जहां पर खासकर युवा, बुजुर्ग, महिलाएं तथा बच्चे सैर के लिए निकलते हैं। सड़क की देखरेख के अभाव के चलते लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। लोक निर्माण विभाग ने अभी तक भी सड़क के किनारे उगी झाड़ियों की काट-छांट नहीं करवाई है।
विज्ञापन

वहीं, इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ देशराज का कहना है कि उन्होंने अभी हाल ही में नादौन क्षेत्र का कार्यभार संभाला है और जल्द ही इन समस्याओं का निपटारा करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें