फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 महिला उद्यमी और स्वयं सहायता समूहों को ऋण स्वीकृत पत्र प्रदान किए

विज्ञापन
बैंक ऑफ इंडिया के ऋण संवितरण कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं व अन्य - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। महिला उद्यमियों को आगे लाने के उद्देश्य से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया हमीरपुर शाखा ने यूनियन नारी शक्ति अभियान चलाया है। इसी अभियान के तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया हमीरपुर की शाखा ने शुक्रवार को ऋण संवितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने की। इस मौके पर महिलाओं को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त करना है। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं जैसे पीएमईजीपी, एमएमएसवाई, पीएम स्वनिधि योजना और जन सुरक्षित योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योती योजना, अटल पेंशन योजनाओं को भी आम जनमानस तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने तथा समाज में महिलाओं की एक अलग पहचान बनाने तथा इस अभियान को गति देने के लिए यूनियन बैंक आफ इंडिया द्वारा की गई पहल सराहनीय है।
विज्ञापन

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख राज कुमार ने कहा कि हमीरपुर जिले में यूनियन बैंक द्वारा लगाए गए कैंप के माध्यम से यूनियन बैंक ने कुल 1.50 करोड़ रुपये तक के ऋणों का वितरण किया। उन्होंने बताया कि अभी तक इस अभियान के अंतर्गत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कुल चार करोड़ रुपये तक के ऋण वितरित किए जा चुके हैं। इस अवसर पर उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने लगभग 25 महिला उद्यमी और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ऋण स्वीकृत पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

इस मौके पर अग्रणी जिला प्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा प्रबंधक निधि चौहान के अतिरिक्त बैंक के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें