दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में ज्येष्ठ रविवार को 25 हजार श्रद्धालुओं ने पौणाहारी के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने देर शाम तक कतारों में लगकर पौणाहारी का गुणगान करते हुए पवित्र गुफा के दर्शन किए।
मंदिर में दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने लंगर भी ग्रहण किया। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने में कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। श्रद्धालु शाहतलाई से पैदल चलते हुए बाबा की नगरी में पहुंचे।
विज्ञापन
न्यास प्रशासन ने शनिवार रात्रि को मंदिर 24 घंटे खुला रखा। सुबह आरती होने के बाद मंदिर के कपाट दर्शन के लिए खोले गए। दिनभर बाबा बालक नाथ का मंदिर जयकारों से गूंजता रहा।
वहीं, यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए दियोटसिद्ध पुलिस चौकी कर्मचारी बैरियर नंबर एक से तीन पर तैनात रहे। बैरियर नंबर दो के आगे श्रद्धालुओं को गाड़ी ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। देर शाम तक मंदिर में काफी भीड़ लगी रही।
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए लाइनों में लगे श्रद्धालु। संवाद- फोटो : udhampur news