फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 25 लाख की पार्किंग बनी शोपीस, सुजानपुर की सड़कों पर बढ़ा जाम

Sat, 15 Aug 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुजानपुर बाजार में मुख्य सड़क किनारे बेतरतीव तरीके से खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। ऐतिहासिक शहर सुजानपुर में इन दिनों ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था बदहाल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों की बढ़ती संख्या और उचित पार्किंग प्रबंधन के अभाव में सड़कों के किनारे वाहन बेतरतीब खड़े किए जा रहे हैं, जिससे बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

शहर की ट्रैफिक समस्या दूर करने के उद्देश्य से वार्ड नंबर दो में पार्किंग का निर्माण करवाया गया था। सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से करीब 25 लाख रुपये की लागत से तैयार इस पार्किंग से वाहन चालकों को सुविधा मिलने और सड़कों पर जाम से राहत की उम्मीद थीए लेकिन उचित रखरखाव और संचालन के अभाव में पार्किंग का समुचित इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।
पार्किंग का उपयोग न होने का असर शहर की मुख्य सड़कों और बाजारों में दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रशासन व नगर परिषद से वार्ड नंबर दो की पार्किंग को तुरंत सुचारू रूप से संचालित करने तथा शहर में नो-पार्किंग जोन चिह्नित कर बेतरतीब वाहन खड़े करने वालों के चालान करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
बाजार में पार्किंग व्यवस्था के लिए कार्य किया जा रहा है। ट्राला यूनियन के समीप स्थान चिह्नित किया गया है। शीघ्र ही बाजार में पार्किंग बनकर तैयार होगी। -हर्षित शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें