फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मोटे अनाज और अन्य खाद्यान्न के लिए तैयार होंगे 2400 प्रदर्शन प्लॉट

Tue, 22 Apr 2025 05:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


हमीरपुर। जायका कृषि परियोजना के तहत राज्य सरकार की ओर से घोषित 2025-26 के बजट के वादों को अब सख्ती से जमीन पर उतारा जाएगा। यह बात परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान ने कही। वह हमीरपुर के नादौन उपमंडल के बड़ा में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से प्रस्तुत बजट में जायका परियोजना के तहत 154 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। इस बजट में किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने के लिए 100 सिंचाई उप परियोजनाएं किसान संघों को सौंपी जाएंगी और 10 करोड़ रुपये मशीनीकरण पर खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत 1500 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे। सब्जी की खेती के लिए 4000 और मोटे अनाज और अन्य खाद्यान्न के लिए 2400 प्रदर्शन प्लॉट किसानों के खेतों में तैयार किए जाएंगे। हल्दी की व्यावसायिक खेती और उसके प्रसंस्करण को भी इस बार विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान डॉ. चौहान ने किचन गार्डनिंग मैनुअल के हिंदी और अंग्रेजी संस्करण का विमोचन भी किया। इस अवसर पर वरिष्ठ सलाहकार बीएस संधु, वित्त अधिकारी प्रदीप शर्मा, विषय विशेषज्ञ डॉ. नवनीत जरयाल, उप परियोजना निदेशक डॉ. राजेश कुमार, डॉ. करतार सिंह तथा पीएमसी के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरके शर्मा, डॉ. पीएन शर्मा और डॉ. आरएस ठाकुर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. डीडी शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें