फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिले में कई जगह बारिश से गेहूं की फसल भीगी, किसानों की चिंता बढ़ी

Tue, 22 Apr 2025 05:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
गांव दाड़ला में गेहूं की फसल काटती महिला किसान। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जिले के कई हिस्सों में सोमवार सुबह हुई बारिश से एक बार फिर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें छा गई हैं। बारिश से कई जगह गेहूं की फसल भीग गई है। हालांकि कई जगह किसानों ने बारिश शुरू होने से पहले ही फसल को ढक दिया था।
सोमवार सुबह से मौसम ने फिर करवट ली और बारिश शुरू हो गई। हालांकि बारिश का क्रम लगातार नहीं बन सका और कुछ समय के बाद बारिश रुक गई। दोपहर को हल्की-हल्की धूप खिल गई। धूप खिलने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ा। जिन किसानों की फसल भीग गई, उन्होंने फिर से उसे सुखाने के खेतों में रख दिया।
विज्ञापन

कई जगह गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। जिला हमीरपुर में 28 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की फसल तैयार होती है। पहले समय पर बारिश नहीं होने के कारण किसान गेहूं की फसल के लिए चिंतित थे। वहीं अब हो रही बारिश ने फिर से किसानों की बेहतर उत्पादन की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। इसके अलावा बागवानी के क्षेत्र में भी बागवानों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

आम, आडू, नींबू के फलदार पौधे पर लगे फूल भी गिर गए हैं। उपमंडल भोरंज के तहत खरवाड़ में फलदार पौधों के फूल झड़ गए हैं। आम, पलम आदि पर पड़ा बौर भी झड़ गया है। बिजली बोर्ड हमीरपुर को अब तक बारिश से करीब 60 लाख का नुकसान हुआ है। हालांकि सुबह हुई बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली की सेवाएं प्रभावित हुई थीं, उन्हें जल्द ही बहाल कर दिया गया। सप्ताह पहले हुई बारिश में बोर्ड को काफी का नुकसान हुआ था। इस दौरान कई ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए थे, जिन्हें बीते दिनों दुरुस्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें