फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 डिफाल्टरों ने सोसायटी के 14.40 लाख रुपये नहीं चुकाए

विज्ञापन
24 defaulters did not pay Rs 14.40 lakh to the society
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के अंतर्गत बड़ाग्रां कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर सर्विस सोसायटी बिझड़ी से ऋण लेकर अब किस्तें न चुकाने का मामला सामने आया है। यहां करीब दो दर्जन ऋण धारकों ने सोसायटी की जमापूंजी पर कुंडली मार रखी है। सोसायटी की तरफ से बार-बार निर्देश जारी होने के बावजूद ये लोग लोन की किस्तें नहीं चुका रहे। इन 24 डिफाल्टरों के पास सोसायटी के 14.40 लाख रुपये फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

अब हिमाचल प्रदेश सहकारी सभाएं विभाग ने इस मामले को सुलझाने के लिए दो निरीक्षकों को नियुक्त किया है। यह दोनों निरीक्षक डिफाल्टरों और सोसायटी के बीच मध्यस्थता कर मामले को सुलझाएंगे। इसके लिए विभाग की तरफ से सभी डिफाल्टरों को नोटिस जारी किए गए हैं। बड़ाग्रां कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर सर्विस सोसायटी बिझड़ी से 24 लोगों ने 7,72,258 रुपये ऋण लिया था। ऋण की यह राशि अब ब्यास और अन्य शुल्कों के साथ 14,40,017 रुपये हो चुकी है, लेकिन कई ऋण धारक सोसायटी को कर्ज चुकाने में आनाकानी कर रहे हैं।
जिसके चलते सहकारी सभाएं विभाग ने इन्हें नोटिस जारी किए हैं। इससे पूर्व दि झन्यारी देवी कृषि सहकारी सभा में लाखों के ऋण मामले में भी डिफाल्टरों को नोटिस जारी हुए हैं। जबकि, दि बल्यूट सहकारी सभा में करोड़ों रुपये के गबन मामले में सचिव समेत कुछ अन्य लोगों की पुलिस में गिरफ्तारी के बाद भी अभी तक जांच ही चल रही है। यहां दर्जनों लोगों की जमापूंजी डूब चुकी है। सरकार की तरफ से इस सोसायटी में प्रशासक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

उधर, सहकारी सभाएं विभाग के निरीक्षक राजेश शर्मा ने कहा कि बड़ाग्रां कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर सर्विस सोसायटी बिझड़ी के 24 डिफाल्टरों का मध्यस्थता से संबंधित मामला सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं हमीरपुर को भेजा है। करीब 14.40 लाख रुपये की रिकवरी होनी है।
बाक्स:
सहकारी सभा सोहारी के नामांकन 13-14 दिसंबर को
हमीरपुर। बिझड़ी तहसील के गांव सोहारी की दि सोहारी कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित की नई प्रबंधन समिति के गठन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इसकी चुनाव प्रक्रिया 28 दिसंबर को पूर्ण की जाएगी। सभा के सचिव संदीप कुमार सोहारू ने बताया कि इस चुनाव में भाग लेने के इच्छुक सभा सदस्य 13 और 14 दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक अपना नामांकन भर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने वार्ड से एक प्रस्तुतकर्ता और एक समर्थक साथ लाना होगा। ऋण दोषी व्यक्ति और उनके गारंटर चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होंगे। अधिक जानकारी के लिए सभा के सचिव से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें