फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

220 छात्रों को नहीं मिली मॉडल के लिए राशि

Sat, 27 Feb 2016 05:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला के 220 छात्रों को मॉडल बनाने के लिए राशि नहीं मिल पाई है। अकाउंट नंबर सही नहीं होने से छात्र इस राशि से अभी तक वंचित हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत छात्रों को मॉडल बनाने के लिए पांच हजार की राशि देता है।
विज्ञापन


जिला के 472 छात्रों का चयन जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ है। इसमें से 220 छात्रों के खाते में अभी तक योजना के रुपये नहीं डाले जा सके हैं। अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड सही न होने से छात्र इस सुविधा से वंचित हो सकते हैं।

शिक्षा विभाग की मानें तो इस बार जिला को इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत 23 लाख 60 हजार रुपये मिले हैं। चयनित छात्र के खाते में पांच पांच हजार रुपये डाले जाएंगे। जून माह में जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी होगी।
विज्ञापन


इसमें विभिन्न स्कूलों से 472 छात्र भाग लेंगे। 220 छात्रों का खाता नंबर सही नहीं दर्शाया गया है। विभाग का कहना है कि हरेक स्कूल की अपनी अलग यूजर आईडी बनी है। राशि से वंचित होने वाले छात्रों के मुख्याध्यापक इसके लिए जिम्मेवार होंगे।

220 छात्रों के खाते में योजना के रुपये नहीं डाले जा सके हैं। अकाउंट नंबर सही नहीं होने से राशि अकाउंट में नहीं डाली जा सकी है। स्कूल मुख्याध्यापक अकाउंट की सही डिटेल जमा करवाएं जिससे योजना का लाभ छात्रों को मिल सके।
विज्ञापन


- अश्वनी चंबयाल, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें