फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी विश्वविद्यालय को 117 करोड़ की ग्रांट की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर ने विवि को 117 करोड़ रुपये की ग्रांट को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसमें से 100 करोड़ रुपये पूंजीगत ग्रांट होगी, जबकि 17.50 करोड़ आयगत ग्रांट शामिल है। इस ग्रांट को तकनीकी विवि के दडूही स्थित निर्माणाधीन भवन पर खर्च किया जाएगा ताकि, इसी वर्ष भवन निर्माण का कार्य बिना किसी देरी के पूरा हो सके।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के साथ दडूही पंचायत में तकनीकी विवि का वर्ष 2017 में भवन निर्माण का कार्य शुरू हुआ है। यहां पर प्रशासनिक और अकादमिक भवनों का निर्माण होना है। वर्तमान में तकनीकी विवि पुराने एसडीएम कार्यालय में उधार के भवन में चल रहा है। बीओजी की बैठक में प्लानिंग एंड मॉनिटरिंग बोर्ड और एक अलग से एडवाइजरी कमेटी का गठन भी किया गया। प्लानिंग एंड मॉनिटरिंग बोर्ड का चेयरमैन विवि के कुलपति प्रो. एसपी बंसल होंगे। जबकि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विवि धर्मशाला के कुलपति डा. कुलदीप चंद अग्निहोत्री, प्रदेश विवि शिमला से फिजिक्स विभाग के प्रोफेसर और जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग के प्रोफेसर डा. शशिकांत इसके सदस्य होंगे। यह बोर्ड प्रदेश तकनीकी विवि के विभिन्न महाविद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं और देखरेख से संबंधित सुझाव देगा। जबकि एडवाइजरी कमेटी में विवि के कुलपति प्रो. एसपी बंसल के अलावा पंजाब तकनीकी विवि, जावेश्वर विवि हिसार, विज्ञान एवं तकनीकी विवि हिसार, वाईएमसीए तकनीकी विवि फरीदाबाद, दिल्ली तकनीकी विवि ओर उत्तराखंड तकनीकी विवि देहरादून के कुलपति इसके मेंबर होंगे। यह कमेटी तकनीकी विवि को समय-समय पर उचित मार्गदर्शन के अलावा सुझाव देगी। इसमें विवि के कुलपति प्रो. एसपी बंसल, विवि के डीन अकादमिक डॉ. एनएन शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. वीपी पटियाल, कुलसचिव डॉ. बिक्रम महाजन के अलावा प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें