फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अस्पताल मनवी में कर्मचारियों का टोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुर्वेदिक अस्पताल मनवी में नहीं स्टाफ
विज्ञापन

लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
विजय ठाकुर
भोरंज (हमीरपुर)। सूबे का दूसरा सर्जरी वाला श्री रतन मुनी जैन आयुर्वेदिक अस्पताल मनवी स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। अस्पताल में एक चिकित्सक, लैब तकनीशियन, क्लर्क, चपरासी और कुक के पद रिक्त पड़े हैं। अस्पताल में स्टाफ की कमी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में मात्र दो ही आयुर्वेदिक अस्पतालों में सर्जरी होती है। इनमें से एक पपरोला और दूसरा आयुर्वेदिक अस्पताल मनवी है। लेकिन आयुर्वेदिक अस्पताल मनवी अनदेखी का शिकार हो रहा है। अस्पताल में अरसे से स्टाफ की कमी चल रही है। अस्पताल से एक नर्स करीब तीन माह से उपमंडल आयुर्वेदिक मेडिकल कार्यालय बड़सर में डेपुटेशन पर है और वहां पर क्लर्क का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान शकुंतला देवी, बबलू, ब्रह्मी देवी, विपिन कुमार, हुकम चंद, रघुनाथ शर्मा, प्यारे लाल शर्मा आदि ने कहा कि अस्पताल में रोजाना 120 ओपीडी होती है, जबकि डॉ. नागेंद्र पाल के यहां आने से अब सप्ताह में मंगलवार और शुक्रवार दो दिन यहां सर्जरी होती है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक अस्पताल में स्टाफ की कमी चल रही है। यहां तीन स्टाफ नर्स हैं आर उनकी शिफ्टों में ड्यूटी चलती है। विभाग को यहां से स्टाफ नर्स को बड़सर को डेपुटेशन पर भेजने की क्या जरूरत थी? वहीं इतने बड़े अस्पताल में एक ही कुक है जबकि दूसरे कुक का पद खाली चल रहा है। लोगों ने विभाग और स्थानीय विधायक से रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है। इस संबंध में अस्पताल इंचार्ज डॉ. नागेंद्र पाल ने कहा कि अस्पताल में स्टाफ की कमी के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। उधर, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सरिता राणा का कहना है कि इसके बारे में रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। स्टाफ नर्स को ऑन डेपुटेशन पर नहीं भेजा गया है। इस संबंध में विस क्षेत्र भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी का कहना है कि मनवी आयुर्वेेदिक अस्पताल में खाली चल रहे पदों को जल्द ही भरा जाएगा। इस अस्पताल से जो भी कर्मचारी ऑन डेपुटेशन पर है उसे वापस बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें