केंद्रीय विद्यालय के मेधावी सम्मानित
धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से
मनाया गया। इस मौके पर उपायुक्त हमीरपुर डॉ. ऋचा वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिया। समारोह में एसडीएम अरिंदम चौधरी विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा ने स्कूल केे मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। मेधावी छात्रों में प्रतीक, भारत शर्मा, कृतिका, शगुन, पीयूष, सौम्या, मृदुल, जतिन, शुभम, आयूष, पंकज, सौरव, गौरव आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान डीसी ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी काल में अनुशासन और परिश्रम की आदत बनानी चाहिए। इसका लंबे समय तक लाभ मिलता है। ऋचा ने कहा कि सभी बच्चों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसी के आधार पर तैयारी भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल संस्थानों में गिना जाता है और इस स्थिति को बरकरार रखते हुए शिक्षकों को और भी मेहनत करनी चाहिए।