फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटलिफ्टर विकास के नाम से खुलेंगे 25 जिम : अनुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को भोरंज उपमंडल के लुदर में कामनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक विजेता विकास ठाकुर के आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अनुराग ने अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर को सम्मानित करते हुए कहा कि विकास ठाकुर ने कामनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर हमीरपुर जिला का ही नहीं अपितु पूरे देश का नाम चमकाया है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिला में विकास ठाकुर के नाम से 25 जिम खोले जाएंगे। जिसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच जिम खोले जाएंगे। इस के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जा चुके हैं ताकि युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि विकास ठाकुर ने प्रारंभिक तौर पर जिम के माध्यम से ही अपना अभ्यास आरंभ किया है, तभी इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के स्कूलों में खेल के लिए बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्लान तैयार किया गया है। इस के लिए शिक्षा विभाग को टेबल टेनिस, शूटिंग इत्यादि के लिए आवश्यक जगह या हाल उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है। इस मौके पर विधायक कमलेश कुमारी, भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्टी के सह प्रवक्ता नरेंद्र अत्री, सुरजीत ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें