सुजानपुर (हमीरपुर)। ओपन हैंड्स वेलफेयर सोसायटी की ओर से एसजेवीएन के सहयोग से वीरवार को ग्राम पंचायत कुहन के अंतर्गत पीएचसी भेड़ी में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पंचायत प्रधान विवेक राणा ने किया गया।
शिविर में 550 लाभार्थियों की जांच की गई तथा निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। ओपन हैंड्स वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष जगत शर्मा ने कहा कि शिविर के दौरान लोगों की दृष्टि की जांच की गई तथा लगभग 250 लोगों को मौके पर जबकि चार चश्मे शिविर के बाद वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान 21 लोगों को मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई। उनके ऑपरेशन रोटरी आई हॉस्पिटल मरिंडा (पालमपुर) में निशुल्क करवाए जाएंगे। शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए पंचायत प्रधान विवेक राणा ने ओपन हैंड्स वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष जगत शर्मा और उनकी समस्त टीम और एसजेवीएन फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।