हमीरपुर। जिलाभर में शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस और पूर्ण राज्यत्व दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न शिक्षण और गैर शिक्षण संस्थानों सहित कार्यालयों में मतदान की शपथ दिलाई गई। सैनिक कल्याण निदेशालय हमीरपुर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने शपथ ग्रहण की।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबलू, रैल, दंगड़ी, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर, बड़ा, गलोड़, ब्याड़, लेफ्टिनेंट नरैण मेमोरियल पब्लिक स्कूल घड़ोह, मनोह, राजकीय महाविद्याल धनेटा, बिजली उपमंडल धनेटा, बाल गुरुकुल पब्लिक स्कूल कांगू, डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर, पल्लवीं, भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी, भरठयाण, झगड़ियाणी, चंबोह, दिव्या आदर्श विद्या पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोटा, चौकी जंबाला, टौणी देवी, बनाल, सुजानपुर, ताल, परमार्थ सीबीएसई स्कूल कक्कड़ियार, भोटा, रोपड़ी, टिल्लू, हर मंदिर, जीवाणी, कोटला कल्लर, आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। वहीं, नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर खेल मंत्रालय भारत सरकार के आदेश अनुसार मतदाता दिवस कोहली में मनाया गया।