फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन के लिए चार और खड्डें खोलने को 14 से निरीक्षण करेंगे एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। खनन के लिए चार और खड्डें खोलने के लिए एसडीएम की अगुवाई में गठित कमेटी 14 और 15 मार्च को निरीक्षण करेगी। जिला में वर्तमान में चार खड्डें खनन के लिए खुली हैं जबकि चार और खड्डों का निरीक्षण होगा। एसडीएम की अगुवाई में गठित कमेटी इनका निरीक्षण करेगी। निरीक्षण करने के बाद इन खड्डों का प्रपोजल शिमला भेजा जाएगा। जिला की आठ खड्डों के 20 हिस्सों से खनन के लिए खननकारी और क्रशरधारक अधिकृत होंगे। इस निरीक्षण के दौरान आईपीएच, बिजली और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहेेंगे।
विज्ञापन

प्रजोपल की स्वीकृति के बाद कुणाह, पुंग, बाकर, और डेरा परोल खड्डें नीलाम होंगी। निरीक्षण के दौरान कमेटी देखेगी कि इन खड्डों का नीलाम किया जा सकता है या नहीं। इन खड्डों के नीलाम होने से लोगों को खड्डों से सामग्री लेना आसान हो जाएगा। खननकारी और क्रशरधारकों को ये खड्डें नीलाम की जाएंगी। विभाग द्वारा आठ खड्डों के 20 हिस्सों को खनन के लिए खोला जाएगा। इस संबंध में जिला खनन अधिकारी परमजीत सिंह का कहना है कि जिला की चार खड्डों का 14 और 15 मार्च को निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन खड्डों का निरीक्षण कर इनकी प्रपोजल शिमला भेजी जाएगी। परमजीत ने कहा कि अगले एक या दो माह में इन खड्डों को नीलाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें