फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नोतरी में ललित ने झटका पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में बुधवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। जिसमें 17 स्कूलों के 102 बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अश्वनी चंबियाल ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि डॉ. चंद्र शेखर बैंकटरमण को पूरे देश में याद किया जाता है। अश्वनी ने कहा कि उनकी उपलब्धियों के बारे में उन्हें जाना जाता है। अश्वनी ने कहा कि शिक्षा विभाग और राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त प्रावधान से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका लक्ष्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और भारतीय वैज्ञानिकों के प्रयासों को बच्चों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

इस मौके पर बच्चों ने साइंस प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। साइंस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ललित प्रथम, आकांक्षा द्वितीय और देव नंदिनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में अंकित प्रथम, द्वितीय अक्षिता, और आंचल तृतीय स्थान पर रही। पेंटिंग में अभिषेक प्रथम, सिमरण द्वितीय और रिया तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान विजेता बच्चों को जिला विज्ञान पर्यवेक्षक ने सम्मानित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्तर पर इंस्पायर प्रतियोगिता में चुने गए विद्यार्थी रिया कुमारी, मीनाक्षी और उनके गाइड शिक्षक को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें