फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार के कार्याकाल में नादौन का नहीं हो पाया विकास : अनुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को भदरोल और बैहरड़ में सामुदायिक भवनों का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विधानसभा नादौन के लिए सांसद निधि से 2 करोड़ 62 लाख रुपये के अलावा और भी लाखों रुपये स्वीकृत किए करवाए हैं। कांग्रेस ने सरकार ने पिछले पांच साल प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की लड़ाई में ही गंवा दिए। उन्होंने कहा कि इसी लड़ाई के चलते नादौन का विकास नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि सुक्खू स्पाइस पार्क के नाम पर लोगों को गुमराह करते रहे लेकिन पांच सालों में इसके लिए जमीन तक नहीं दिला पाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, भदरोल पंचायत प्रधान अनीता ठाकुर, भाजपा मंडलाध्यक्ष भवानी सिंह, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रघुवीर सिंह, विजय शर्मा, ब्रिगेडियर लाल चंद जसवाल, चौधरी चंदू लाल, जैदनाथ शर्मा, हुकम सिंह बैंस, राज कुमार वर्मा, सुशील कंवर, पवन शर्मा, सुरेंद्र छिन्दा आदि उपस्थित रहे। अनुराग ने कहा कि ऊना से नादौन तक 50 किलोमीटर रेल लाइन के लिए 2800 करोड़ रुपये स्वीकृत करवाए हैं। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने जन समस्याएं भी सुनीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें