फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों को हो पेंशन भते की अदायगी : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम आंचल पेंशनर्स संघ की जिला इकाई की मासिक बैठक वरिष्ठ उपप्रधान रंजीत ठाकुर की अध्यक्षता में पेंशनर भवन हमीरपुर में हुई। मंच संचालन करते हुए शंभूराम जसवाल ने विचाराधीन एजेंडा से अवगत करवाते हुए जिला इकाई की गतिविधियों की जानकारी दी और सदस्यता कार्यक्रम में तीव्रता लाने को कहा। बैठक में पेंशनरों की पेंशन भत्ते की अदायगी, चिकित्सा भत्ते में बढ़ोतरी, करुणामूलक नौकरी, एलटीसी की स्वीकृति, 2003 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की बहाली आदि के बारे में चर्चा की गई। संघ ने पेंशनरों की मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

बैठक में पेंशनरों की निजी समस्याओं के बारे में भी चर्चा की गई। प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों ने प्रदेश में चल रही गतिविधियों की जानकारी देते हुए सदस्यता अभियान को व्यापक बनाने पर जोर दिया। बैठक में संघ संस्थापक बीडी शर्मा, प्रदेश महासचिव योगराज शर्मा, प्रेस सचिव अनिरुद्ध डोगरा, टौणीदेवी प्रधान शालीग्राम, भोरंज खंड प्रधान बलदेव शर्मा, लेखराम कौशल, सुजानपुर के प्रधान वेद प्रकाश पाठक, खंड प्रधान पुरुषोत्तम दास शर्मा, बिझड़ी खंड प्रधान कर्म चंद सोनी, हमीरपुर खंड प्रधान कर्म चंद, उपप्रधान रंजीत ठाकुर, कुलवंत चोपड़ा, कोषाध्यक्ष प्रेम चंद शर्मा, कौशल्या गिल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें