फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मचारी मांगों को लेकर कल करेंगे विधानसभा का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
आउटसोर्स कर्मचारी मांगों को लेकर कल करेंगे विधानसभा का घेराव
विज्ञापन

प्रदेश सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ कर रही सौतेला व्यवहार : यशपाल
कहा, पूर्व सरकार की तरह वर्तमान सरकार भी कर्मचारियों को ठगने का कर रही कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल बंधु ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उनके लिए प्रदेश सरकार अभी तक कोई स्थायी नीति नहीं बना पाई है। इसी कारण यूनियन 13 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेगी। इस दौरान प्रदेश के हजारों कर्मचारी शिमला पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के समान कार्य-समान वेतन के निर्णय के बावजूद उसे लागू नहीं किया जा रहा है। आउटसोर्स एजेंसियों की ओर से श्रम कानूनों की खुलेआम उल्लंघना की जा रही है, लेकिन सरकार मौन रूप धारण कर बैठी हुई है और कर्मचारियों का शोषण देख रही है। 12 घंटे तक काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन

ईपीएफ, बोनस आदि सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। विभागों के अधिकारी भी पूरी तरह कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। उनसे घर के कार्य भी करवा रहे हैं। मना करने पर काम से निकालने की धमकी देते हैं। पूर्व कांग्रेस सरकार की तरह वर्तमान सरकार भी आउटसोर्स कर्मचारियों को ठगने का कार्य कर रही है। यशपाल ने कहा प्रदेश सरकार ने कुछ दिन पहले ही बजट पेश किया, लेकिन बजट में आउटसोर्स कर्मचारियों के बारे में कोई जिक्र तक नहीं किया। दिहाड़ी 25 रुपये बढ़ाना दर्शाता है कि सरकार को आउटसोर्स कर्मचारियों की कितनी चिंता है। उन्होंने प्रदेश सरकार से आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें