फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे में ओवर ऑल हिम अकादमी हीरानगर विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कराटे एसोसिएशन हमीरपुर की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। इसमें 150 बच्चों ने भाग लिया। कराटे एसोसिएशन जिला हमीरपुर के अध्यक्ष अरुण डोगरा ने कहा कि इस प्रतियोगिता में कुमिते और काता दो तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन विभिन्न आयु और भार वर्ग के तहत किया गया। उन्होंने कहा इस प्रतियोगिता में जिला भर से पांच टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसमें काता में 9 वर्ष आयु वर्ग लड़कियों में प्रियांशी ने प्रथम स्थान और लड़कों में आरुष ने प्रथम स्थान हासिल किया। 10 वर्ष आयु वर्ग लड़कियों में धनंजय सांख्यान ने प्रथम स्थान हासिल किया। 11 वर्ष आयु वर्ग लड़कों में रजत ने प्रथम स्थान हासिल किया। 12 वर्ष आयु वर्ग लड़कों में स्पर्श, 13 वर्ष आयु वर्ग लड़कों में रितिक बरवाल, 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग लड़कियों में प्रिया कुमारी और लड़कों में दीपक सिंह ने, 16 से 17 वर्ष आयु वर्ग लड़कों में सुमित शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, कुमिते में अर्शी, बिनिकेत, दिव्यांश, हर्ष, अशिता डोगरा, वंशिका, अदिति ठाकुर, दिव्याजंलि ठाकुर, दिव्यांश, नवजोत सिंह, रितिक बरवाल, दक्ष जोगता, वंश, गौरव ठाकुर, दीपांश शर्मा, पीयूष, आयुष कुमार, प्रिया, मनीष आदि ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में ओवर ऑल हिम अकादमी स्कूल हीरानगर प्रथम स्थान पर रहा। जबकि ओवर ऑल दूसरे स्थान पर अरुण डोगरा की टीम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें