फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिन्नू बड़ा उस्ताद हो...पर बच्चों ने मचाई धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। आकाश मॉडल स्कूल गलोड़ लहड़ा में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें राष्ट्रीय महिला किसान समिति की प्रदेश सह संयोजक एवं प्रदेश महिला कल्याण बोर्ड की सदस्य अनीता गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल उपाध्यक्ष रीता कुमारी ने मुख्यातिथि को शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। इसमें बच्चों ने रोहडू जाणा मेरी आमिए, खिन्नू बड़ा उस्ताद हो, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, चुटकुले आदि प्रस्तुत कर खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सुहानी, आंचल, कविता ठाकुर, नैंसी, विक्रांत, कार्तिक धीमान, अमन, सुमन, नमन, गौरव, गुंजन, अभय, रोहित, प्रियांशु, तमन्ना, जानवी, अभिषेक आदि ने भाग लिया। मुख्याध्यापक मीना कुमारी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि ने स्कूल के उत्थान के लिए 5100 रुपये दान दिए। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्रों सौरव ठाकुर, अखिल, नमन शर्मा, निखिल, अभय, रोहित, अभिषेक, आदित्य, मनोज कुमार आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में अंजना देवी, अनीता देवी, राजीव कुमार, विकास कुमार, जयपाल, सीमा कुमारी, कमलेश कुमारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें