हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय चिल्ड्रन कांग्रेस में राजकीय उच्च पाठशाला ब्याड़ की प्रिया, लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल मैहरे के अरुण कुमार और हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर के शिवम मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे। मैथमेटिक्स ओलंपियाड जूनियर वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल की गुब्बर की स्वाति, वरिष्ठ वर्ग में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर की शिवानी और सीनियर सेकेंडरी वर्ग में सुपरमैग्नेट पब्लिक स्कूल की सौभाग्य प्रथम स्थान पर रहे। तीन दिवसीय जिला स्तरीय चिल्ड्रन कांग्रेस के समापन पर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।
स्किट प्रतियोगिता में सीनियर सेकेंडरी वर्ग में भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी, वरिष्ठ शहरी वर्ग में हमीरपुर पब्लिक स्कूल, वरिष्ठ ग्रामीण में गीतांजली पब्लिक स्कूल धनेटा, जूनियर शहरी में महाराजा संसार चंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल और जूनियर ग्रामीण में रावमापा धवीरी की टीमेें प्रथम स्थान पर रहीं। सर्वे रिपोर्ट में राजकीय उच्च पाठशाला मंझेली के वैष्णवी ठाकुर, गीतांजली पब्लिक स्कूल धनेटा की अनुष्का राणा, नादौन स्कूल की पारुल, मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर की राधिका भारद्वाज, रावमापा जंदड़ू की प्रिया, भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी की वर्षा ठाकुर, राजकीय उच्च विद्यालय डुग्घा की रिया, न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल परौल की प्रिया, राजकीय कन्या मॉडल स्कूल नादौन की अनमोल कटोच, साक्षी कुमारी तथा रुपाली, पीपीएस बणी की वैभव भारद्वाज, हिम अकादमी हीरा नगर के अभिषेक शर्मा, रावमापा रैल की शबनम, हमीरपुर पब्लिक स्कूल की गुंजन, रावामापा (बाल) हमीरपुर का पीयूष जसवाल प्रथम रहे। इस अवसर पर जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अश्विनी चंबियाल, उपशिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा नंद लाल, स्कूल की प्रिंसिपल मंजू ठाकुर, मंडलाध्यक्ष बलदेव धीमान, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सुमन कपिल सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे।