फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राध्यापकों ने किया कक्षाओं का आंशिक बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय नादौन में दो छात्र दलों के कार्यकर्ताओं में हुई हिंसक मारपीट और प्राध्यापकों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में सुरक्षा की मांग को लेकर प्राध्यापकों ने शनिवार को दूसरे दिन कक्षाओं का आंशिक बहिष्कार किया। प्राध्यापकों की मांग है कि उन्हें सुरक्षात्मक माहौल दिया जाए ताकि शैक्षणिक कार्य सुचारु रूप से चल सके। नादौन कॉलेज में शुक्रवार को हुए दो गुटों में छात्र संघर्ष के दौरान प्राध्यापकों के साथ भी छात्रों ने दुर्व्यवहार किया था। इसे लेकर प्राध्यापकों ने पुलिस को शिकायत पत्र भी सौंपा था। अपनी शिकायत में प्राध्यापकों ने कॉलेज के मुख्य द्वार को अवैध तौर पर बंद करने और स्टाफ और कॉलेज के अन्य विद्यार्थियों की सुरक्षा को खतरे की बात कही थी। प्राध्यापकों ने शनिवार को इस घटना के विरोध में अध्यापन कार्य नहीं किया। इस संबंध में कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. सतिंद्र ने कहा कि इस मामले को कॉलेज प्राध्यापक अभिभावक संघ के समक्ष रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें