फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमिट्रिक मशीनों की नहीं हुई खरीद, पुरानी वितरण प्रणाली ही चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी प्रणाली ही बंटेगा राशन, बायोमिट्रिक मशीनों की नहीं की खरीद
विज्ञापन

विभाग ने जनवरी में मशीन से आवंटन का लिया था निर्णय
औपचारिकताएं पूरी नहीं, मशीनें स्थापित करने में लगेगा समय
डिपुओं में विभाग की ओर से लगाई जानी है मशीनें, अंगूठा लगाने से मिलना है राशन
खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से डिजिटल राशन कार्ड बनाने के बाद लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर।
जिला के उपभोक्ताओं को अभी पुरानी वितरण प्रणाली से ही राशन मिलेगा। खाद्य आपूर्ति विभाग ने बायोमिट्रिक मशीनों की खरीद नहीं की है। विभाग ने उपभोक्ताओं को राशन वितरित करने के लिए बायोमिट्रिक मशीनें खरीदने का निर्णय लिया है। इसके तहत उपभोक्ताओं को मात्र अंगूठा लगाने से ही राशन का मिलना है, लेकिन विभाग की ओर से अभी तक मशीनों को नहीं खरीदा गया है। इस कारण बायोमीट्रिक मशीनों से राशन लेने के लिए उपभोक्ताओं को इंतजार करना पड़ेगा। इन मशीनों को खरीदने और लगाने संबंधी औपचारिकताएं विभाग ने पूरी नहीं की हैं। इस कारण मशीनों का लाभ इस माह से नहीं मिलेगा।
विभाग ने जिला के डिपुओं में जनवरी से मशीनें लगाने का निर्णय लिया था। मशीनों संबंधी औपचारिकताएं अभी पूरी न होने के कारण लोगों को इसका लाभ इस माह नहीं मिलेगा। मशीनों के लग जाने के बाद उपभोक्ताओं को राशन कार्ड को साथ लाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। राशन कार्ड के आधार कार्ड से लिंक होने के कारण परिवार को कोई भी सदस्य जिसका आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक होगा, अंगूठा लगाकर बिना राशनकार्ड के डिपुओं से खाद्य सामग्री खरीद सकेगा। खाद्य आपूर्ति विभाग ने डिजिटल राशन कार्ड बनाने के बाद डिपुओं में बायोमिट्रिक मशीनें स्थापित करने का निर्णय लिया है। अभी बायोमिट्रिक मशीनों की स्थापना में समय लगेगा और उपभोक्ताओं को इसके लाभ के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में डीएफएससी नरेंद्र धीमान का कहना है कि डिपुओं में मशीनें स्थापित नहीं होंगी। इसके लिए शिमला से ही निर्णय लिया जाएगा। उपभोक्ताओं को बायोमिट्रिक मशीनों से राशन प्राप्त करने के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। बरहाल पुरानी वितरण प्रणाली से ही उपभोक्ताओं को राशन का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें