फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलान्यास के डेढ़ साल बाद भी नहीं हो पाया पक्की दुकानों का निर्माण

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)।
बिना बजट से दुकानों के निर्माण के लिए करवाया शिलान्यास अब तक बाजार में स्थापित शिलान्यास पट्टिका तक ही सीमित है। मजेदार पहल यह है कि दुकानों के निर्माण के लिए धनराशि का प्रावधान करने की जिम्मेवारी दुकानदारों ने ही ली थी। लेकिन धनराशि जमा होने की योजना सिरे न चढ़ने के कारण कार्य को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है।
विज्ञापन


रेहड़ी-फड़ी वालों ने 30-30 हजार रुपये कमेटी के पास जमा करने की योजना बना सवा वर्ष पहले इसका शिलान्यास पूर्व राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा से करवा दिया। लेकिन कुछ ही दुकानदारों की ओर से धनराशि जमा करवाने के बाद कमेटी ने वापस दे दी। जिम्मेवारी से पीछे हटने के चलते अब तक दुकानों के निर्माण सिरे नहीं चढ़ पाया है। वर्तमान में जहां नगर परिषद में भाजपा का कब्जा है वहीं प्रदेश में भी भाजपा की सत्ता है। अब नई सरकार से आस लगी है। करीब 5 दर्जन से अधिक दुकानों का निर्माण किया जाना है। रेहड़ी फड़ी कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक मेहरा का कहना है कि इस मांग को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के समक्ष रखेंगे। भाजपा के दृष्टिपत्र में भी यह मुद्दा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें