फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिप के 19 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

Tue, 09 Jun 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
​​जिलापरिषद के सम्मेलन हॉल में शपथ लेते जिप के 19 नवनिर्वाचित सदस्य। स्रोत जनसंपर्क विभाग - फोटो : मनीष शर्मा
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला परिषद हमीरपुर के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को परिषद के सम्मेलन हॉल में हुआ। समारोह में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सभी 19 नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इसमें वार्ड-1 बीड़ बगेहड़ा से तृप्ता देवी, वार्ड-दो पनोह की आशा देवी, वार्ड-तीन दरोगण पत्ती कोट से मनजीत सिंह, वार्ड-चार ऊहल से ज्योति ठाकुर, वार्ड-पांच जंगल रोपा के सोनी कुमार, वार्ड-छह ताल सुरेश सोनी, वार्ड-सात चमनेड रोहित शर्मा, वार्ड-आठ बधाणी रजनी देवी, वार्ड-नौ धमरोल अनिता शर्मा, वार्ड-10 जाहू पवन कुमार, वार्ड-11 महल अनिता देवी, वार्ड-12 करेर गुरदीप सिंह, वार्ड-13 बिझड़ी विकास कुमार, वार्ड-14 झंझयाणी रामेश्वर दत्त, वार्ड-15 दांदड़ू रेणु बाला,वार्ड-16 लहड़ा रंजना कुमारी,वार्ड-17 मालग वंदना कुमारी, वार्ड-18 अमलैहड़ रविंद्र कुमार और वार्ड नंबर-19 सपड़ोह की सदस्य नीलम कुमारी शामिल रहीं।
उपायुक्त ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जिला परिषद की सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी बबीता गुलेरिया ने शपथ ग्रहण की कार्यवाही का संचालन किया। कार्यक्रम में एडीसी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक कुमार गर्ग, अन्य वरिष्ठ अधिकारी और नवनिर्वाचित सदस्यों के परिजन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बीडीसी भोरंज के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ
भोरंज (हमीरपुर)। पंचायत समिति भोरंज के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को यहां मिनी सचिवालय में हुआ। एसडीएम शशिपाल शर्मा ने पंचायत समिति के सभी 22 नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। संवाद

बीडीसी बिझड़ी के 23 सदस्यों ने ली शपथ
बिझड़ी (हमीरपुर)।
विकास खंड बिझड़ी के नवनिर्वाचित 23 बीडीसी सदस्यों ने सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। विकास खंड कार्यालय बिझड़ी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा ने सभी निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर विकास खंड प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। अब सभी की निगाहें ब्लॉक समिति अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव पर टिकी हैं, जिसके लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें