फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहड़ा में गैस सिलेंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ के तहत लहड़ा गांव के एक घर की रसोई में रखे घरेलू गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। इससे रसोई में रखा रेफ्रिजरेटर, इंडक्शन चूल्हा, अनाज, बर्तन सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। युवक लक्की शर्मा ने साहस का परिचय देते हुए जलते हुए गैस सिलेंडर को उठाकर नाले में फेंका। इससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह मदन लाल पुत्र भगत राम के रसोई में रखे गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। जैसे ही आग लगी तो परिजन घर से बाहर निकल गए। वहीं आग लगने की सूचना भी गांव में एकदम फैल गई। लक्की शर्मा ने आग लगे सिलेंडर को साथ लगते नाले में फेंक दिया, अन्यथा कोई बडी दुर्घटना घट सकती थी। आग की घटना से करीब 35 हजार रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने से रसोई में रखा फ्रिज भी जल गया। गलोड़ पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया। प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सिलिंडर में लगी आग से पीड़ित परिवार का करीब 35 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें