फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारे वाटे ओ गइयां हो...पर बच्चों ने मधाई धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगू/धनेटा (हमीरपुर)। बाल गुरुकुल पब्लिक स्कूल कांगू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह वीरवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में समाज सेवी किशोर शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुषमा देवी ने की। मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्याध्यापक सविता राणा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और विभिन्न गतिविधियों के बारे में मुख्यातिथि और अभिभावकों को अवगत करवाया। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसमें बच्चों ने आई लव माई इंडिया, पुलणा नहीं अपना हिमाचल, पारे वाटे ओ गइयां हो, नीलू-बिंदू दो सखियां..., योग, लघु नाटक और कव्वाली प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि छात्र देश और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंध समिति के सदस्य, स्कूल स्टाफ सदस्य और अभिभावक प्रस्तुत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें