फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन अस्पताल में पेयजल किल्लत, मरीजों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय अस्पताल परिसर में पेयजल आपूर्ति ठप होने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में लगा सार्वजनिक हैंडपंप काफी समय से खराब पड़ा है। जिसे विभाग जानते हुए भी ठीक नहीं कर रहा है। बीते मंगलवार को तो उस समय पेयजल की भारी समस्या खड़ी हो गई जब अस्पताल में उपलब्ध करवाई जाने वाली पेयजल आपूर्ति दिन भर ठप रही। इस दौरान रोगियों के तीमारदारों को घरों से एक-एक गिलास पानी मांग कर लाना पड़ा। जबकि कई तीमारदार तो आधा किलोमीटर दूर स्थित बावड़ियों से पानी लाते हुए देखे गए। मंगलवार को तो इस स्थान के आसपास के कई घरों में भी पेयजल सप्लाई नहीं पहुंची।
विज्ञापन

वहीं, अस्पताल के रिहायशी मकानों में भी पेयजल आपूर्ति बाधित रही। लोगों का कहना है कि पहले जब कभी नलों में पानी नहीं आता था तो लोग हैंडपंप से पानी ले लिया करते थे। परंतु कई दिनों से हैंडपंप भी बंद पड़ा है। लोगों का कहना है कि अस्पताल में पेयजल की आपूर्ति के लिए आईपीएच विभाग को अपने कर्मचारियों को विशेष दिशा-निर्देश देने चाहिए। उनकी मांग है कि बंद पड़े हैंडपंप की तुरंत मरम्मत करवाई जाए और पेयजल सप्लाई पर ध्यान रखा जाए। विभाग के एसडीओ राजेश धीमान ने कहा कि हैंडपंप की मरम्मत करने के लिए आदेश दे दिए गए हैं। जबकि कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि अस्पताल की पेयजल आपूर्ति को सुनिश्चित बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें