फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एनआईटी हमीरपुर के गेट नंबर-1 के पास एक तेज रफ्तार बाइक कार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों में से एक घायल हो गया। अनिल कुमार पुत्र अशोक कुमार गांव और डाकघर दड़ूही तहसील और जिला हमीरपुर ने पुलिस थाना हमीरपुर में शिकायत दर्ज करवाई है कि मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह नीरज राय के साथ उसकी कार में कलंझड़ी से अपने घर जा रहा था। जब नीरज राय एनआईटी गेट-1 के पास कार का इंडीकेटर देकर गेट के सामने चौक पर कार को मोड़ने लगा तो उसी समय अणु कॉलेज की तरफ से मोटरसाइकिल पर दो युवक तेज रफ्तारी से गलत दिशा में आए और कार से टकरा गए। जिस कारण बाइक पर पीछे बैठे लड़के को चोटें आई हैं। मोटरसाइकिल सवार का नाम अमन कुमार पुत्र मोहिंद्र सिंह गांव अणु और घायल लड़के का नाम पुलकित है। एसपी रमन कुमार मीणा का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें