फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल छात्र को सांप ने डंसा, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में एक स्कूली छात्र को पानी पीते हुए पेयजल टैंक के समीप सांप ने डंस लिया। घायल छात्र ने स्कूल पहुंचकर अध्यापकों को सांप के काटने के बारे में सूचना दी। वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक मुकेश कुमार, कला अध्यापक राजेश कुमार, प्रदीप कुमार और शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यापक कपिल ने घायल छात्र को तुरंत डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में पहुंचाया। यहां इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल छात्र को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

मेडिकल टेस्ट के बाद छात्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पीड़ित छात्र की पहचान कमल कुमार के रूप में हुई। कमल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में छठी कक्षा में पढ़ता है। वह अपने माता-पिता के साथ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हमीरपुर में रहता है। बुधवार को वह स्कूल आ रहा था, रास्ते में उसे प्यास लगी। जैसे ही वह पानी पीने के लिए हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रास्ते में स्थापित पेयजल टंकी के पास पहुंचा तो पहले से यहां छिपे सांप ने उसके पैर पर डंक मार दिया। छात्र धैर्य दिखाते हुए कक्षा में पहुंचा और अध्यापकों को इसके बारे में जानकारी दी। छात्र के पैरों पर सांप के काटने के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। उधर, रावमापा बाल की प्रधानाचार्य मंजू ठाकुर ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार छात्र की स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। पीड़ित के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें