फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़सर अस्पताल में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे व कंप्यूटर प्रिंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। सिविल अस्पताल बड़सर में रोगी कल्याण समिति की बैठक में लगभग 34 लाख का बजट पारित किया गया। एसडीएम बड़सर विशाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वर्ष 2018-19 का बजट पास करने के साथ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था के मध्यनजर अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा होमगार्ड तैनात करने के बारे में चर्चा हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा चिकित्सक के कमरों की व्यवस्था में सुधार करने बारे विचार-विमर्श किया गया ताकि मरीजों को परेशानी नहीं झेलनी पड़े। रोगी कल्याण समिति की बैठक में पिछले वर्ष 2017-18 में 46,38,595 रुपये बजट पर स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसके साथ ही नए वर्ष 2018-19 के लिए 34,14,200 रुपये बजट पारित किया गया। इसमें अस्पताल में मशीनरी व उपकरण खर्च पर 3 लाख, सीसीटीवी कैमरे लगाने को 2.20 लाख, इमरजेंसी, डिलीवरी व बीपीएल परिवारों के लिए दवाइयों पर 5 लाख, बायोवेस्ट मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट एग्रीमेंट पर 55 हजार, एक्स-रे यूसीजी व लैब मैटीरियल पर 12.50 लाख, जन्म-मृत्यु पंजीकरण के आधार कार्ड के लिए कंप्यूटर व कलर प्रिंटर पर 80 हजार, वार्षिक मरम्मत पर 2 लाख, एंबुलेंस सेवा व अन्य खर्च पर 4.70 लाख, अस्पताल के वार्ड की मरम्मत पर 65 हजार, सेनिटेशन पर 70 हजार सहित अन्य छोटे मोटे खर्चों के लिए बजट पारित किया गया। व्यापार मंडल मैहरे प्रधान विनोद लखनपाल ने अस्पताल में 25 वॉट का एक प्यूरीफायर लगाने तथा दो एलईडी लाइटें एक सप्ताह के भीतर लगाने की बात कही। अस्पताल में सीसीटीवी तथा सिक्योरिटी गार्ड तैनात करने पर चर्चा की गई।
बैठक के उपरांत एसडीएम बड़सर ने अस्पताल के वार्ड व शौचालयों को निरीक्षण किया तथा सफाई व्यवस्था सही रखने बारे दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर बीएमओ बड़सर एचआर कालिया, बाजार कमेटी मैहरे के प्रधान विनोद लखनपाल, बड़सर पंचायत प्रधान सेवा दास, पंचायत समिति सदस्य बड़सर आदर्श आनंद, जीवन गौतम, सीडीपीओ जेआर चौधरी, वेलफेयर अधिकारी गीता मरवाह, पीडब्ल्यूडी जेई सुरेश शर्मा, अस्पताल सुपरिंटेंडेंट पुरषोत्तम शर्मा, राजेश कुमार सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित थे। एसडीएम का कहना है कि अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक में लगभग 34 लाख का बजट पारित हुआ है। अस्पताल परिसर में सुरक्षा प्रबंध को लेकर होमगार्ड तैनात करने बारे चर्चा हुई। उन्होंने डीएसपी से विचार विमर्श कर समस्या के समाधान करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें