फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमरेड़ा में बिजली चोरी करते दो को रंगे हाथों पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विद्युत उपमंडल लंबलू में दो उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। बोर्ड के सहायक अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा ने बताया कि उन्होंने 8 और 12 मार्च को विद्युत कर्मचारियों सहित झमरेड़ा गांव में विद्युत उपभोक्ताओं के घरों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो बिजली उपभोक्ताओं को सर्विस वायर से सीधी तार जोड़कर बिजली चोरी करते हुए रंग हाथों पकड़ा।
विज्ञापन

जुर्माने के तौर पर उनसे 19 हजार 620 रुपये वसूल किए। उन्होंने बताया कि इन बिजली उपभोक्ताओं ने लिखित तौर पर जुर्म स्वीकार किया तथा विभाग द्वारा उन्हें भविष्य में ऐसी गलती न करने की चेतावनी देकर बिजली बहाल कर दी गई। दीपक वर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अन्य बिजली उपभोक्ताओं से भी आग्रह किया गया कि कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे सरकार को राजस्व में हानि हो तथा ऐसे कार्यों की वजह से उन्हें किसी परेशानी का सामना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें