फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बनकर तैयार होगा नप सुजानपुर का शॉपिंग कांप्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर द्वारा दुकानों के ऊपर बनाए जा रहे शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। इन दुकानों के ऊपर बन रहे इस कांप्लेक्स का निर्माण नप द्वारा करीब 15 लाख रुपये से किया जा रहा है। कांप्लेक्स को केवल रंग रोगन करना ही बाकी रहा है, शेष कार्य पूरा हो गया है। जिस तरह नप ने अपनी दुकानें दुकानदारों को आवंटित की हैं, उसी तरह इस कांप्लेक्स को आवंटित कर नप बेरोजगार लोगों को रोजगार देगी। इस कांप्लेक्स में लोग अपने विभिन्न उत्पाद बेच सकते हैं या व्यवसाय कर सकते हैं।
विज्ञापन

इससे नप को भी आमदन होगी और जो लोग नप क्षेत्र में दुकानें लेने की आस लगाए हुए हैं, उन्हें इस कांप्लेक्स में दुकानें मिलेंगी। इससे पहले कांप्लेक्स की निचली बिल्डिंग पर स्थित दुकानों को नप ने आवंटित कर रखा है। जो नप की आय का मुख्य साधन बनी हुई है। कांप्लेक्स का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा और नप इसे बेरोजगारों को आवंटित करेगी। इस संदर्भ में नप अध्यक्ष रमन भटनागर का कहना है कि कांप्लेक्स का कार्य शीघ्र ही पूरा कर निर्धारित किराये पर लोगों को आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें