फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता ने लूटा दिल

विज्ञापन
डीएवी हमीरपुर ने मनाया वार्षिक समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर।
डीएवी ब्रांच स्कूल हमीरपुर का वार्षिक समारोह तारे जमीन पर शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह का शुभारंभ हवनकुंड में आहुतियों के साथ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य फूला सिंह रहे। सुदेश आनंद ने सम्मानीय अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य पीसी वर्मा ने की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। समारोह में चौथी के छात्राओं ने शिक्षा के महत्व पर प्रस्तुत लघु नाटिका और पहाड़ी नृत्य, तीसरी कक्षा का पाश्चात्य नृत्य, दूसरी का भंगड़ा व देश भक्ति से ओत प्रोत नृत्य व केजी के बच्चों ने राष्ट्रीय एकता पर फैंसी ड्रेस की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। विद्यालय प्रभारी आशिमा बन्याल ने अतिथियों तथा अभिभावकों का धन्यवाद किया। इस समारोह में विद्यालय के सभी अध्यापक व छात्रों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें