फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराये के कमरे में चल रहा आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ताल(हमीरपुर)।
इस समय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र ताल कस्बा के एक किराये के कमरे में चल रहा है। स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन को तोड़े हुए दो वर्ष का समय बीत गया है, लेकिन विभाग ने नए भवन का निर्माण नहीं करवाया गया है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जिस किराये के कमरे में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है वह सड़क के साथ ही है। सड़क से गाड़ियों के कारण उड़ने वाली धूल-मिट्टी स्वास्थ्य केंद्र के कमरे में घुस रही है। इस कारण लोगों और स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ को परेशानी झेलनी पड़ती है। क्षेत्र वासियों ने कई बार विभाग और सरकार से आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन के निर्माण की मांग उठाई है, लेकिन विभाग और सरकार ने भवन का निर्माण नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण लोगों ने विभाग और सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया है। मनोहर लाल मिश्रा, प्रकाश चंद, नंद लाल, मंदीप मिश्रा, पवन कुमार, तिलक राज, सुरेंद्र सोनी, विनोद कुमार, साहनवी पंचायत प्रधान संजीवन पटियाल, बीडीसी नवीन कुमार, सुरेश कुमार, जय चंद, निशा रानी, विपिन कुमार आदि ने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का जल्द निर्माण करके उसे दस बिस्तरीय अस्पताल का दर्जा देने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ मनोहर लाल का कहना है कि भवन निर्माण के लिए बजट पूरा नहीं आया है। जैसे ही बजट उपलब्ध होगा भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें